HIGHLIGHT - September 16, 2020    |    CSC Skill Weekly Newsletter
 


To read in English click here


झारखंड में प्रवासी कामगारों को उम्मीद बंधाती महिला वीएलई

सीएससी ने नौकरी चाहने वालों और नौकरी देने वालों के बीच अंतर को खत्म करने के लिए एक ग्रामीण नौकरी पोर्टल शुरू किया। इस महामारी की स्थिति के दौरान यह पोर्टल प्रवासी श्रमिकों के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

झारखंड के साहिबगंज की सीएससी महिला वीएलई रूबी खातून ने 500 से अधिक प्रवासी कामों / नौकरी चाहने वालों को ग्रामीण नौकारी पोर्टल के तहत पंजीकृत किया।

वीएलई रूबी एक सीएससी केंद्र चला रही है और स्थानीय लोगों को विभिन्न सेवाएं प्रदान कर रही है। ग्रामीण नौकरी पोर्टल पर प्रवासी श्रमिकों के पंजीकरण के अलावा, वह विभिन्न शिक्षा और कौशल सेवाएं भी प्रदान कर रही हैं।